{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भाजपा कार्यालय में उत्साह व धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस  

 

भिवानी :

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में एक उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में हुआ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने की।

इस मौके पर भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ व बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि भी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद धर्मबीर सिंह व जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभमनाएं दी तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे। इस दौरान वर्ष 1980 में भाजपा की स्थापना के दौरान मौजूद सदस्य कमलेश भोडूका, नंदराम धानिया, कृष्ण कुमार, रामोतार सांकरोडिया, राम शर्मा आसलवास, सोहन लाल पोपली को सम्मानित किया गया। 
      इस अवसर जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पार्टी का ध्वजारोहण तथा पार्टी की उपलब्धियों को याद किया। इस मौके पर सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने पार्टी के 47वें स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और भाजपा की विचारधारा के बारे में बताया कि भाजपा की शुरूआत इसलिए हुई की थी अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुुंचे और आज अंतिम व्यक्ति तक विकास और लाभ पहुँच रहा है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास कर रहा है।

आज जब सभी देश मिडल ईस्ट के युद्ध के कारण महंगाई की मार झेल रहे हैं।

वही भारत में हालात पूरी तरह सामान्य हैं, ये हमारी मजबूत विदेश नीतियों को दर्शाता है और भाजपा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ाना चाहती है इसीलिए 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए हों इस पर भी बिल जल्द ही आयेगा और बीजेपी सभी चुनावी राज्यों में बहुमत से सरकार बनाएगी।
     भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस देश भर में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भिवानी जिला में प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसके तहत कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर भाजपा के झंडे लगाए तथा उन्हे भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। यह दिन केवल एक राजनीतिक पार्टी के जन्म का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह दिन उन विचारों और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है, जो पार्टी ने अपने आरंभ से ही देश को समर्पित किए है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य इस दिन को एक प्रेरणा के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसने देश को स्थिर सरकार, मजबूत विदेश नीति, और कई जनकल्याणकारी योजनाएं दी हैं। 
      इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ व विधायक कपूर वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की सोच और समर्पण ने भारत को नई दिशा देने का काम किया है। कार्यक्रम के अंत में देश और प्रदेश की उन्नति, संगठन की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की कामना करते हुए सभी ने एकता और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
     इस अवसर पर ठाकुर विक्रम सिंह, मीना परमार, संदीप श्योराण, रविंद्र मांडोली, सुरेंद्र अत्री, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, रेखा राघव, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, राजेश जांगड़ा, केके ग्रोवर, जिला सचिव नरेंद्र तालु, सुशीला देवी, सोनिया अत्री, शिवराज बागड़ी, बवानीखेड़ा मंडल अध्यक्ष प्रदीप राणा, बापोड़ा मंडल अध्यक्ष जगत कौशिक, विक्क महता, सतीश कैरू, प्रदीप मुंढ़ाल, धनराज यादव, सुनील धारेडू, महेंद्र यादव ओबीसी मोर्चा, सुंदरपाल किसान मोर्चा, नवीता तंवर, अशोक बिड़लान, नरेंद्र, राजेश जांगड़ा, पिंकी नागर, राम शर्मा आसलवास, सोशल मीडिया प्रमुख सूर्यप्रताप, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी नितिन भारद्वाज, अभिषेक भारद्वाज, अंकित पालुवास, धीरज बापोड़ा, ओमपति वर्मा, सुमन श्योराण, राम कला, मूर्ति देवी, सज्जन कौर, सुशीला देवी, अनीता चावला, सुनीता शर्मा, निशा जांगड़ा, सुरेंद्र लागयान, महिपाल शर्मा, रवि कुमार, धनाना, मामराज सिंह तंवर, अशोक यादव, गीता सिंह, मामनचंद अग्रवाल, मुकेश सोढ़ी, राकेश, राम अवतार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।