{"vars":{"id": "123258:4912"}}

नारनौल में खून से लथपथ मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान

 
नारनौल।  सिंघाना बाईपास पर एक नौजवान युवक का खून से लथपथ शव मिला है। जिसकी उम्र करीब 24 या 25 साल है। इसके शरीर पर घावों के निशान हैं। आंशका है कि हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक युवक दाढ़ी रखे हुए है और बाएं हाथ पर एक औरत और बच्चे का टैटू बना हुआ है। जिसके नीचे हिंदी में मां लिखा हुआ है और अंग्रेजी में रोहित लिखा हुआ है। खून से लथपथ चेहरे पर चोट के निशान हैं। वह काले रंग का पजामा और सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए है। महेंद्रगढ के एसपी चंद्रमोहन ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal