भिवानी में फौजी के घर से कैश-जेवर चोरी
भिवानी
गांव मित्ताथल में फौजी के घर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर रात को घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करके फरार हो गए। जब फौजी का पिता उठा, तो उसे इस चोरी का पता लगा। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
भिवानी के गांव मित्ताथल के करीब 60 वर्षीय रणबीर ने गुजरानी पुलिस चौकी में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसको 4 बच्चे हैं और सभी शादीशुदा हैं। एक लड़का आर्मी में नौकरी करता है, जो 1 तारीख को गए थे। 3 फरवरी को वह अपने घर पर खाना बनाकर सो गया था। रात को करीब 3 बजे उठा, तो देखा कि घर के अंदर बने कमरे का दरवाजा खुला था।
अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात को करीब 11 बजे से 3 बजे के बीच में चोरी हुई है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।