Bhiwani Bahal News 2026: बहल में नॉर्थ जोन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबले: 22 विश्वविद्यालयों की 300 खिलाड़ी दिखा रहीं दमखम
सीबीएलयू एवं एआईयू द्वारा बीआरसीएम बहल में आयोजित नॉर्थ जोन हैंडबॉल महिला चैंपियनशिप में हुए रोमांचक मुकाबले
भिवानी/बहल, 19 नवंबर। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के संयुक्त तत्वावधान में बीआरसीएम संस्थान, विद्याग्राम बहल में आयोजित चार दिवसीय नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में अब तक रोमांचक मुकाबले हुए।
बीआरसीएम परिसर में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में देश भर के विभिन्न राज्यों के लगभग 22 विश्वविद्यालयों की 300 महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रही हैं। खिलाड़ियों में गजब का उत्साह और खेल भावना देखने को मिल रही है।
आयोजन सचिव एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश कुमार मलिक के संयोजन में आयोजित चैंपियनशिप के दूसरे दिन एआईयू ऑब्जर्वर डॉ. हरीश कुमार, जिला खेल अधिकारी सतपाल सिंह ढांडा,पूर्व जिला खेल अधिकारी सतबीर सिंह,मुख्य प्रशिक्षक सीमा सुरक्षा बल सन्निबुद्धि राजा तथा एसएचओ बहल उग्रसेन ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
डॉ. सुरेश मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 से प्रारंभ हुई है जो 21 नवंबर तक चलेगी। चयनित टीमें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी। सभी मैच निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अनुशासित तरीके से कराए जा रहे हैं। सभी प्रतिभागी टीमों द्वारा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को हुए मुकाबले में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली को पांच अंक से हराया।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का गुरुग्राम विश्वविद्यालय के बीच रखा गया।
गुरुग्राम विश्वविद्यालय के नहीं आने से वॉकओवर से राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय विजयी रही।
चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ का महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से मुकाबला हुआ।
चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ विजयी 11अंक से विजयी रही।
लखनऊ विश्वविद्यालय तथा एस.वी.एस. विश्वविद्यालय दोनों ही टीमों ने रिपोर्ट नहीं की।
पी.आर.एस. विश्वविद्यालय को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने 10 अंक से हराया।महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को 09 अंक से हराया।
माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (उ.प्र.) का सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के साथ मुकाबला रखा गया था। वॉकओवर से एम.एस. विश्वविद्यालय, सहारनपुर (उ.प्र.) विजयी रही।
आज के मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार ने डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय को 07 अंक से हराया
एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय को एम.बी.एस. पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला ने 13 अंक के अंतर से हराया।
क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय 09 अंक से हराकर विजयी रही।
एम.डी.यू., रोहतक को पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने 16 अंक के अंतर से हराया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी* को 12 अंक से हराकर विजयी रही।
डॉ. राम मनोहर लोहिया को चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद ने 19 अंक से हराया।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला को नीलम यूनिवर्सिटी ने 13 अंक से हराकर विजयी रही।