{"vars":{"id": "123258:4912"}}

- चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी हरियाणा तथा भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट के बीच समझौता पत्र 
 

- युवाओं के लिए इनकयुबेशन सेंटर के तहत खुलेंगे स्टार्टअप्स के नए अवसर 
 
 
भिवानी, 17 जून । 
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी हरियाणा तथा भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट के बीच समझौता ज्ञापन को लेकर मंगलवार को भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट के फरीदाबाद कार्यालय में बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समझौता प्रपत्र के विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा करना था। 
बैठक में हरियाणा के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ आई एएस अधिकारी शिव रमन गौड के साथ चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की ओर से डॉ. दिनेश कुमार मदान, डॉ. मयंक किंगर, डॉ. सुनीता भरतवाल एवम् भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ परामर्शदाता एके गौड, परामर्शदाता हितेंद्र पुनियानी, मेनटर इंडिया कार्यक्रम के डॉ. शोहराब आलम, राजीव निर्मल एवम फरीदाबाद कार्यालय के विवेक उपाध्याय, राकेश कुमार तथा राजकुमार उपस्थित थे। भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट की ओर भिवानी के युवाओ को उधमिता विकास हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। 
बैठक में युवाओं के विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया व निर्णय लिया गया कि समझौता प्रपत्र पर दोनों संस्थानो के द्वारा सभी पहलुओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में कार्यक्रम आयोजित कर समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किया जायेगा।