Bhiwani Vice Chancellor Deepotsav : सीबीएलयू भिवानी में दीवाली मिलन समारोह का आयोजन, कुलगुरु और कुलसचिव ने दी शुभकामनाएं
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में दीवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, कुलगुरु,कुलसचिव ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं
भिवानी, 05 नवंबर। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू), भिवानी में आज दीपावली मिलन (दीपोत्सव) कार्यक्रम का बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी एवं कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी ने अपने संदेश में कहा कि भारत त्योहारों का देश है और हर त्यौहार का अपना अलग महत्व है । त्योहार हमें नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है। हम अपने कर्तव्य बोध के साथ बड़े हर्षोल्लास से इस दीपोत्सव को मनाएं।यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार एकजुट होकर शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में इसी प्रकार प्रकाश फैलाता रहे।
कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी एवं
कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने सभी कर्मचारियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी।