{"vars":{"id": "123258:4912"}}

CBLU Bhiwani Har Ghar Tiranga: सीबीएलयू में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता, कुलसचिव ने दिया देशभक्ति का संदेश

चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (CBLU) भिवानी में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने छात्रों को प्रेरित किया।

 

सीबीएलयू में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित  

कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने विद्यार्थियों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

भिवानी, 11 अगस्त 2026 : चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे शहीदों के बलिदान की निशानी है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसे सम्मान के साथ अपने घर पर फहराए और देश की प्रगति में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगितायें हमें देश भक्ति से ओतप्रोत करती हैं।देश हित को सर्वोपरि मानते हुए हम अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर गर्व की अनुभूति करें।

डीन  स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों एवं  प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों को विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपने विचार अभिव्यक्त करने और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करती हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय कृत संकल्पित है।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ लखा सिंह, डॉ अनुराग, डॉ मंजीत, डॉ नीना कुमारी , पीआरए कोऑर्डिनेटर ऋषि शर्मा,फील्ड एक्सपर्ट रमेश कुमार,सुपरवाइजर रविंद्र शर्मा,वीएम बेचैन, विकास कोच,अंजू रानी ,दीपक सहित अनेक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।