{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Khelo India Samvad at CBLU: कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता में हुआ भव्य आयोजन, युवाओं को दिए गए सफलता के टिप्स

चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित। पीएम मोदी के लाइव संवाद और कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी के संबोधन की पूरी खबर।
 

सीबीएलयू में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित

भिवानी, 27 अगस्त 2026: चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के स्पोर्टस  विभाग, एनएसएस सेल एवं माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय में  खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के खिलाड़ियों से लाइव संवाद किया। अपने संवाद में उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया अभियान ने देश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी है और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान किया है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका पर जोर देते हुए विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान का आह्वान किया।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को हर संभव प्रोत्साहन दिया जा रहा है। हमारे खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जरूरत है तो उचित प्रशिक्षण एवं बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की। विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्येश्य बेहतर प्रशिक्षण एवं उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जुनून और जज्बे के साथ बड़े सपने देखने देखने के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें ।उन्होंने कहा कि खेलों में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सरकार की खेल नीति से लाभान्वित होने के पात्र बनेंगे तो संसाधनो और धनोपार्जन का रास्ता भी बनेगा।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कुलगुरु ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए माय भारत,स्पोर्ट्स विभाग एवं एनएसएस सेल को बधाई दी।


डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर देश,प्रदेश विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों कास्वागत एवं अभिनंदन किया। एनएसएस अधिकारी डॉ आशा पूनिया ने सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार जताया। 

कार्यक्रम में माय भारत की जिला युवा अधिकारी मनसा, एनआईसी से हरदीप, पीआरए कॉर्डिनेटर ऋषि शर्मा,मंजीत कोच,डॉ अनुराग,जितेंद्र, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक जितेंद्र सैनी, स्वयं सेवकों में प्रवीण,मोहित,सचिन,राकेश,सुशीला,रूपेश,रिंकी, प्रवीण सहित बड़ी संख्या में छात्र-खिलाड़ियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लिया।