Haryana University Cultural Event Nagaland Music: भिवानी के CBLU में नागालैंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों और आधुनिक रॉक संगीत का अद्भुत संगम
सीबीएलयू में नागालैंड वाद्य वृंद की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध
भिवानी 29 अक्टूबर। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी एवं उतर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र,प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन में
नागालैंड वाद्य वृंद - डिवाइन कनेक्शन रॉक बैंड, श्री ओबेद काठ, नागालैंड द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो भावना शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही।
विश्वविद्यालय में आज नागालैंड की पारंपरिक लोक-धुनों और रॉक संगीत के समन्वय पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उत्तर-पूर्वी लोक-फ्यूज़न की इस प्रस्तुति ने छात्रों एवं शिक्षकों को अत्यंत प्रभावित किया। नागालैंड वाद्य वृंद ने अपनी लोक-धुनों को आधुनिक रॉक फ्यूज़न के साथ प्रस्तुत कर सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सशक्त किया। उल्लेखनीय है कि डिवाइन कनेक्शन अपने गीतों के जरिए बिना ड्रग्स, अल्कोहल या हिंसा के एक सकारात्मक जीवनशैली जीने का संदेश देने के लिए जाना जाता है।
श्रोताओं ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो भावना शर्मा ने कहा कि कहा कि भारत की संस्कृति विश्व मे अनूठी है। भारत विविधता में एकता के कारण ही विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान रखता है। हमारी संस्कृति ही हमारी असली धरोहर है। उन्होंने कहा कि हमें हमारी संस्कृति पर पूर्णतया गर्व है। हमें हमारी संस्कृति का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए इसके संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों के कम्युनिकेशन डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलता है और उनके आत्म विश्वास में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद से स्टेट कॉर्डिनेटर रविंद्र श्योराण, एनसीजेडसीसी प्रयागराज से कॉर्डिनेटर मंथन,पूर्व प्राचार्य डॉ शमशेर अहलावत, पूर्व प्राचार्य डॉ सत्यवीर सिंह,डॉ अश्वनी शर्मा,डॉ जितेंद्र,वीएम बेचैन,रविंद्र शर्मा सहित अनेक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।