{"vars":{"id": "123258:4912"}}

- चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढाई 
 

चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (CBLU), भिवानी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। जानिए दाखिले की पूरी प्रक्रिया।

 

भिवानी 01अगस्त। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय ने शैक्षिणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त तक कर दी गई है। विश्वविद्यालय की कुलपति ने विद्यार्थियों के व्यापक हित को देखते हुए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढाने की स्वीकृति प्रदान की है। 
यह जानकारी विश्वविद्यालय एडमिशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. सुरेंद्र कौशिक ने देते हुए बताया कि यह निर्णय उन पात्र अभ्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है, जो किसी कारणवश किसी निर्धारित समय अवधि में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर सके। इच्छुक अभ्यार्थी विश्वविद्यालय के संबंधित शिक्षण विभागों संपर्क कर अथवा विश्वविद्यालय में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रिक्त सीटों की उपलब्धता तथा निर्धारित पात्रता शर्तों के अधीन अपना प्रवेश 10 अगस्त तक सुनिश्चित कर सकते है।  
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यार्थियों से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए अंतिम तिथि की प्रतिक्षा किए बिना समय रहते अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।