{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Intra-Mural Kabaddi Competition CBLU: रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ खेल उत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में इंट्रा-मुरल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुलसचिव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
 

सीबीएलयू में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में दूसरे दिन इंट्रा-मुरल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

भिवानी, 29 अगस्त 2026: चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय खेल उत्सव के दूसरे दिन आज इंट्रा-मुरल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी के संरक्षण एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक के संयोजन में किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल हमें एकता, अनुशासन और टीम भावना का संदेश देते हैं। कबड्डी भारत की माटी का खेल है जो शारीरिक मजबूती के साथ-साथ मानसिक चतुराई का भी प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने दमखम और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर डॉ अनुराग,डॉ मंजीत, डॉ  सुनील, डॉ मनिंदर,पीआरए कोऑर्डिनेटर ऋषि शर्मा, फील्ड एक्सपर्ट रमेश,विकास कोच, अजमेर कोच, रविंद्र शर्मा,अंजू रानी, संजू,निशांक,पु,मनीष सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।