{"vars":{"id": "123258:4912"}}

चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल को केंद्र का झटका

 
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने 15 अगस्त को दिए जाने वाले गैलेंट्री अवार्ड की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें हरियाणा के साथ हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को झटका लगा है। इन तीनों राज्यों को इस सूची में एक भी जगह नहीं मिली है। जबकि हरियाणा से 3 IPS समेत छह पुलिस अफसरों को गैलेंट्री अवॉर्ड देने की तैयारी थी। जबकि पंजाब से 7 अधिकारियों के नाम आगे बढ़ाए गए थे। किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए हरियाणा-पंजाब सीमा के शंभू और जींद के दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर मुस्तैदी बरतने पर हरियाणा के तीन आईपीएस समेत छह पुलिस अधिकारियों को वीरता पदक देने की तैयारी थी। हरियाणा पुलिस की ओर से इन अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया था। इसमें अंबाला रेंज के आईजी सिबास कविराज का नाम भी शामिल था। इनके नाम भी थे शामिल एसपी कुरुक्षेत्र जशनदीप सिंह रंधावा का नाम भी प्रस्ताव में शामिल है। अंबाला के एसपी रहने के दौरान उन्होंने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा डीसीपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी रामकुमार का नाम भी इस लिस्ट में है। दूसरे बॉर्डर पर एसपी सुमित कुमार, डीएसपी अमित भाटिया का नाम शामिल है। क्या हैं गैलेंट्री मेडल? सशस्त्र बलों, अन्य कानूनी रूप से गठित बलों और नागरिकों के अधिकारियों/कर्मियों की बहादुरी और बलिदान के सम्मान के रूप में गैलेंट्री अवॉर्ड दिए जाते हैं। इन वीरता पुरस्कारों की घोषणा साल में दो बार की जाती है। अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal