सीईओ अजय चोपड़ा ने समाधान शिविर में अधिकारियों को दिए निर्देश
भिवानी।
सीईओ अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर आयोजित हुआ।
सीईओ चोपड़ा ने विशेषकर क्रीड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पीपीपी व अन्य सामाजिक पेंशन से संबंधित शिकायतों के समाधान करने के दौरान आमजन के अनावश्यक चक्कर न कटवाएं।
सीईओ चोपड़ा के समक्ष पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करवाने व सरकुलर रोड़ पर ग्रील लगवाने, एके सिंगला ने सेक्टर-23 में सफाई कर्मचारी नियुक्त करवाने, बैंक कालोनी निवासी कमला देवी व बीर सिंह ने बिजली का मीटर तेज चलने की जांच करवाने, गीता ने गुलाबी कार्ड बनवाने, हंसराज ने कालुवास से गुजरानी को जाने वाले रोड़ की मरम्मत करवाने, बावडी चौक निवासी राकेश ने रोड़ से गढ्ढे भरवाने, पुराना बस स्टैंड निवासी राजेश ने घर में आगजनी से हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने, सुरेन्द्र ने बिजली चोरी का फर्जी केस हटवाने, राजेन्द्र ने चकबंदी में नाम दर्ज करवाने, सोमबीर ने विधुर पैंशन बनवाने, तालु निवासी विनोद ने खेतों से पानी निकासी करवाने, कलावती ने बच्चों की बकाया पेंशन दिलवाने, प्रदीप गुलिया ने बैंक कालोनी में ब्लाक सीवरेज को दुरुस्त करवाने, सुनील वर्मा ने स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक उपस्थित न होना व मरीजों के बैठने के लिए प्रबंध आदि से संबंधित समस्या, अजीत ने गली से बिजली का खंभा हटवाने और मीना, नीलम, स्वाति, प्रवारी, कालू राम व सत्यवान ने पीपीपी दुरूस्त करवाने से संबंधित समस्या रखी।
सीईओ चोपड़ा ने नागरिकों की समस्याओं को एक-एक कर गौर से सुना और उनके समाधान बारे संबंधित अधिकारी को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में सीटीएम अनिल कुमार, टीएम भरत पाल, नप एमई सुरेन्द्र सांगवान सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक, रमेश पचेरवाल, गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हालुवासिया व सुनील वर्मा नंबरदार मौजूद रहे।