राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन आज भिवानी में
Aug 11, 2025, 11:40 IST
राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर 11 अगस्त यानी आज भिवानी और बवानीखेड़ा का दौरा करेंगी।
वे बवानीखेड़ा के ठाकुर शंभू सिंह राजकीय महिला कॉलेज में कॉलेज के नामकरण और लड़कियों के लिए निशुल्क सिलाई सेंटर का शुभारंभ करेंगी।
इसके बाद भिवानी के पंचायत भवन में "राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार" महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, जहां वे महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और समाधान के लिए कदम उठाएंगी।