मुख्यमंत्री नायब सैनी 31 को तोशाम में
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 31 मार्च को भिवानी के तोशाम में सुक्ष्म उन्नत सिंचाई उत्सव के उद्घाटन व प्रगतिशील रैली होनी है। इसको लेकर तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने रविवार को रेस्ट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दिए। जबकि, चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों से संबंधी विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की बारीकी से जानकारी भी ली। इस दौरान डीडीपीओ सोमबीर कादयान, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ अमित कुमार, एसएचओ महाबीर सिंह, एसईपीओ अजय कुमार, सरपंच राजेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जाएं। लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए।
उन्होने कहा कि तोशाम कस्बे में सुरेंद्र सिंह चौक से भिवानी मार्ग, सिवानी मार्ग और रैली स्थल तक रोड़ पर यातायात व्यवस्था बेहतर करने सड़क के दोनों तरफ लगाई जाने वाली रेहड़ियों और दुकानों के सामने रखे सामान को हटवाने के निर्देश दिए। बीडीपीओ के माध्यम से दुकानदारों को नोटिस देने के निर्देश देते हुए उत्सव स्थल पर ब्रेकेटिंग करने और हेली पेड से चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में रैली स्थल तक पक्का गेट लगाने के दिशा निर्देश दिए।
किसानों में टपका/सूक्ष्म सिंचाई पद्धति के बारे में जागरूकता लाने को लेकर मी-काढ़ा विभाग व ईरीगेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 31 मार्च से एक अप्रैल तक तोशाम में उन्नत सिंचाई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सूक्ष्म सिंचाई उपकरणों की विशाल प्रदर्शनी लगाई जा रही है, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 100 स्टॉले लगाई जाएंगी।
दो दिवसीय उत्सव का शुभारंभ 31 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। जिसमें किसानों को ड्रिप इरीगेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी, जिसको अपना कर किसान कम पानी में अधिक पैदावार लेकर अपनी कमाई बढ़ा सकेंगे। सूक्ष्म सिंचाई से पानी की भी बचत होती है। इसके लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है।