{"vars":{"id": "123258:4912"}}

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

 

गुरुग्राम में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए आदर्श है। उनके विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और सेवा भाव से भरते हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि राज्य सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो' के मंत्र को अपनाकर युवा देश का भविष्य संवार सकते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को याद किया। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि उनकी जयंती पर युवा दिवस मनाना भारत की युवा शक्ति को मजबूत करने का प्रतीक है।

वहीं, गुरुकमल कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया जाएगा। यह उनकी हरियाणा की पहली यात्रा है, जिसके लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता जुटेंगे। गुरुकमल कार्यालय को पार्टी झंडों और सजावट से सजाया गया है।