भिवानी में थोड़ी देर में पहुंचेंगे CJI सूर्यकांत
Updated: Apr 25, 2026, 13:00 IST
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत पहली दफा थोड़ी देर में भिवानी पहुंच रहे है। जिनका भिवानी के कोर्ट परिसर में स्वागत किया जाएगा।
इसके अलावा में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। साथ ही अपने भाई के घर पर भी जाएंगे। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
हरियाणा के पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने 24 नवंबर 2025 को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। वे सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले हरियाणा के पहले व्यक्ति हैं। सीजेआई बनने के बाद वे हिसार व रोहतक का दौरा कर चुके हैं। अब वे भिवानी पहली बार पहुंचेंगे पहुंचेंगे। हिसार व रोहतक में भी सीजेआई का स्वागत किया गया था। अब भिवानी आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं।