सीजेएम पवन कुमार ने किया जेल का निरीक्षण
भिवानी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन डीआर चालिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने स्थानीय जिला कारागार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने जेल बंदियों को अपील से संबंधित अधिकारों के प्रति जागरूक किया। एक-एक बंदी की अपील से संबंधित समस्याओं को सुनकर उन्हें कानूनी जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने जेल प्रशासन को स्वच्छता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल में स्थापित कानूनी सहायता क्लीनिक का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने कैदियों से कहा कि यदि उनको अपने केस की पैरवी करने के लिए वकील की आवश्यकता है, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत मुफ्त कानूनी सेवाएं प्राप्त कर सकता है। यह पहल न्यायिक प्रक्रिया में कैदियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए की जा रही है।
अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानूनी सहायता और कैदियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सक्रिय है।
उन्होंने कहा कि जेल में सुधार और कैदियों की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जेल का निरीक्षण विशेष रूप से कैदियों की सुविधाओं और कानूनी सहायता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाता है।