सीएम ने PM के आगमन की तैयारियां जांची
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज (शुक्रवार को) कुरुक्षेत्र जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
साथ ही व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
PM मोदी का यह दौरा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) में महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि मोदी पहली बार आयोजन में हिस्सा लेंगे। शाम को सीएम ने ब्रह्मसरोवर पर आरती भी की।
सीएम नायब सैनी ने गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर में करीब 206 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अनुभव केंद्र का निरीक्षण भी किया। महाभारत थीम पर बेस्ड केंद्र को भगवद्गीता के संदेश और महाभारत को आधुनिक तकनीक से प्रस्तुत करने के लिए तैयार किया गया है।
सीएम नायब सैनी ज्योतिसर में 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम स्थल का भी दौरा भी किया। करीब 125 एकड़ में पंडाल तैयार किया जा रहा है। सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों से कार्यक्रम को फीडबैक भी ली। शाम को सीएम ने ब्रह्मसरोवर पर आरती भी की।
मीडिया से बातचीत में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया। इसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इतिहास से सीख ले सके।
उन्होंने कहा कि सरकार और हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित यह राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इसके बाद महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन करके उसे पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
सैनी ने कहा कि पंचकुला से पोंटा साहिब तक की सड़क का नाम श्री गुरु गोविंद सिंह जी और कुरुक्षेत्र से लोहगढ़ साहिब सड़क का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर रखा गया है।
सिरसा में गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब को 70 कनाल भूमि निशुल्क प्रदान की गई है।