CM Window Review Meeting Bhiwani: मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बडखालसा ने की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर
मुख्यमंत्री के ओएसडी विरेन्द्र सिंह बडखालसा ने सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन के साथ की समीक्षा बैठक
सीएम विंडो एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों के एमिनेंट पर्सन्स से जाने विचार
भिवानी, 11 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी विरेन्द्र सिंह बडखालसा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला के सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन के साथ बैठक की। उन्होंने सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी एमीनेंट पर्सन से उनके क्षेत्रों की जनसमस्याओं, सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजन की अपेक्षाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि एमिनेंट पर्सन अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचने और जमीनी स्तर की समस्याओं का फीडबैक प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभा सकते हैं।
ओएसडी श्री बडखालसा ने कहा कि सीएम विंडो केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं बल्कि सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद एवं समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिली है या नहीं। बार-बार आने वाली शिकायतों के मूल कारणों की पहचान कर उनका स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। डिस्पोसेड शिकायत और रिजोल्ड शिकायत में अंतर नहीं रहना चाहिए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि मौके पर सत्यापन तथा वास्तविक समाधान को प्राथमिकता दी जाए।
जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी
श्री बडखालसा ने सभी श्री बडखालसा ने एमिनेंट पर्सन का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर शिकायत के पीछे एक व्यक्ति, एक परिवार और सरकार से जुड़ी एक उम्मीद होती है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि उस उम्मीद को समाधान में बदला जाए। व्यक्ति की समस्या खत्म करना हमारा वास्तविक दायित्व है। वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनता की आवाज, सुझाव और समस्याओं को निरंतर प्रशासन तक पहुंचाते रहें, ताकि सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए एमिनेंट पर्सन मौजूद रहे।