{"vars":{"id": "123258:4912"}}

सिरसा में CM का जनता दरबार, गांव खारिया का पटवारी सस्पेंड

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सिरसा में जनता दरबार लगाया, जिसमें 199 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनका निपटारा भी किया गया। वहीं CM ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाने के आरोप में गांव खारिया के पटवारी महेंद्र सिंह को सस्पेंड किया।

मुख्यमंत्री के साथ जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, सांसद सुनीता दुग्गल व विधायक गोपाल कांडा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके 199 शिकायतों पर सुनवाई की। कार्यक्रम के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

खुले दरबार में 9 एकड़ जमीन होने के बावजूद पेंशन मांगने आई महिला की शिकायत सुनी गई। महिला ने बताया कि उसकी तीन लड़कियां हैं। मुख्यमंत्री ने नियम विरूद्ध पेंशन देने से इंकार कर दिया, लेकिन एक लाख बेटियों के नाम देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आप ने चुनिंदा शिकायतों का दरबार बताया

वहीं आप जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि CM का जनता दरबार चुंनिदा शिकायतों का दरबार है। हम भी चिट्‌टा को लेकर बात रखना चाहते हैं, लेकिन सुनवाई कहां है। इसलिए घेराव करने निकले तो गिरफ्तार कर लिया।

अरोड़ वंश सेवा सदन का शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर में अरोड वंश सेवा सदन की नींव रखेंगे। इस दौरान वे शहर के गणमान्य लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे विभिन्न कार्यकर्ताओं के निवास पर जलपान करेंगे। कल वे गांव चोरमार में मत्सय विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal