{"vars":{"id": "123258:4912"}}

कांग्रेस ने भिवानी में किया पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद

 

भिवानी :

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को भिवानी में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी द्वारा बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम स्थानीय दादरी गेट कोंट पर स्थित सरस्वती शिक्षा सदन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने शिरकत की। जयंती समारोह के अवसर पर एक विशेष पहल की गई, जिसके तहत विद्यार्थियों के लिए एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैभव शर्मा बिट्टू ने की तथा मंच का संचालन दिनेश कौशिक ने किया।
      इस मौके पर प्रदीप गुलिया जोगी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा राष्ट्रहित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि स्व. नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखने में अतुलनीय योगदान दिया। गुलिया ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश में आपसी भाईचारे को बढ़ाने और प्रलोभन मुक्त राजनीति का परिचय दिया था। उन्होंने नेहरू के सिद्धांतों को वर्तमान समय के लिए भी अत्यंत प्रासंगिक बताया।
      कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने भाजपा शासनकाल में कथित वोट चोरी मामले पर प्रकाश डाला और इस मुद्दे पर अपनी और अपनी पार्टी की चिंता व्यक्त की।

इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की मर्यादाओं को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से ना केवल पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी, बल्कि युवाओं को देश के इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोडऩे का प्रयास भी किया।
    इस अवसर पर कमल प्रधान, ईश्वर शर्मा, बलबीर सरोहा, समीर खटीक, सुरेश प्रजापत, ईश्वर मान, प्राचार्य महेश शर्मा, पूर्व पार्षद शीला गौरा, रमेश ढिग़ाव, जयवीर गोयत, दिनेश कौशिक, संजय गांधी, बलवंत घणघस, महेंद्र यादव, रवि सोलंकी, सुमित बराड़, मनोज राठी, श्याम लाल चारण, रोबिन चौहान, मुकेश, राजेश बड़ाला, संदीप गिल, योगित, वेद मास्टर, बिट्टू मास्टर, अविनाश, अनिता, रीतिू सूध, उर्मिला, मीनाक्षी, नीलम, प्रियंका, उषा, रशमी, मंजू सहित अनेक कार्यकर्ता व स्कूल स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।