{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Congress Worker Convention Nuh: पिनगवां से कांग्रेस ने फूंकुल चुनावी बिगुल, राव नरेंद्र सिंह और संजय दत्त ने भरी हुंकार

नूंह के पिनगवां से कांग्रेस ने शुरू किया ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन। प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।
 

नूंह : कांग्रेस ने पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के गांव पिनगवां से ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रभारी संजय दत्त भी पहुंचे। दोनों ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत टीम तैयार करने की सीख दी व 2029 में लोकसभा व विधानसभा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए जुट जाने का लक्ष्य दिया। 

प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा, 'जनता ने एथनोल मिलाने के बाद पेट्रोल सस्ता होने की उम्मीद लगाई थी, पर पेट्रोल सस्ता हुआ नहीं व सरकार ने महंगी कर चाय के कप से चीनी और गायब कर दी। जनता पिछले 12 साल से भाजपा की मनमानी भुगत रही है। 2029 के चुनावों में 70 सीटें लेकर कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाएगी। जबकि देश में लोकसभा चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतकर सत्ता में कांग्रेस विराजमान होगी। 

पिनगवां कांग्रेस से सस्पेंड पुन्हाना के विधायक इलियास मोहम्मद का निवास है। विधायक के बेटे ने हाल ही में सीएम रैली का आयोजन पुन्हाना में करवाया व 29 अगस्त को नूंह में इलियास मोहम्मद ने सीएम नायब सिंह सैनी के साथ पहली बार मंच साझा कर कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमले किए। 

माना जा रहा है कि पिनगवां से सम्मेलन की शुरुआत करने के पीछे इलियास परिवार को नूंह में कांग्रेस की ताकत दिखाने की मंशा भी रही। इसका जिक्र प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने भाषण में भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी के दम की मोहताज नहीं है, यहां पार्टी अपना वर्चस्व पुनः स्थापित करेगी। वर्कर्स 70 सीटें जीतकर सरकार बनाने के प्लान पर काम करें। 2029 के चुनावों में 70 सीटें लेकर कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाएगी।