{"vars":{"id": "123258:4912"}}

साइबर सिटी गुरुग्राम विकास की एक नई मंजिल तय करने जा रहा है- मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में टेस्ला सेंटर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन

टेस्ला जैसी विश्व विख्यात कंपनी का गुरुग्राम में खुलना गौरव का विषय

इस केंद्र के उद्घाटन अवसर पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई

हरियाणा में यह टेस्ला का पहला केंद्र खुला टेस्ला कंपनी का बहुत-बहुत स्वागत

हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों का बन चुका है हब- मुख्यमंत्री

2014 से पहले हरियाणा का निर्यात 70 हजार करोड रुपए था

अब ये निर्यात 2025 में 2 लाख 75 हजार करोड रुपए को भी कर चुका है पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने छुआ विकास की नई ऊंचाइयों को

हरियाणा बन रहा है प्रमुख उद्योगों का बड़ा केंद्र

पिछले 11 वर्षों में हरियाणा ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान

हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को किया लागू

गत 11 वर्षों में प्रदेश में 12 लाख 20 हजार 872 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग लगे

हरियाणा में अलग से एक एमएसएमई विभाग का भी किया गया गठन

हरियाणा में कास्ट ऑफ़ डूइंग बिजनेस को कम करने के लिए औद्योगिक प्लॉटों के लिए विशेष लीजिन्ग पॉलिसी बनाने का भी लिया निर्णय

हरियाणा के इस तेजी से हो रहे विकास में टेस्ला का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा