{"vars":{"id": "123258:4912"}}

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले बल्ले, इस दिन से 58% होगा महंगाई भत्ता

 

DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को के लिए बड़ी खबर आई है।  सरकार ने जनवरी-जून 2025 के लिए सिर्फ 2% की मामूली बढ़ोतरी DA में की थी। जानकारी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी बीते 78 महीनों में सबसे कम थी, जिससे करीब 1.2 करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स निराश हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, अब इस बार उम्मीद है कि जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 2% से 3% तक बढ़ोतरी की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 55% DA मिल रहा है, जो जनवरी 2025 से लागू है। अगर 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो DA 55 फीसदी से बढ़कर 57 से 58 फीसदी हो सकता है। DA Hike

क्या है DA और कैसे होता है तय?

जानकारी के मुताबिक, DA यानी महंगाई भत्ता एक प्रकार का महंगाई के असर को कम करने वाला भत्ता है जो सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को देती है। इसे हर साल दो बार बढ़ाया जाता है। जनवरी-जून के लिए – आम तौर पर मार्च में इसका ऐलान होता है।

मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई-दिसंबर के लिए – इसका ऐलान अक्तूबर या नवंबर में होता है। DA Hike

कैसे होता है DA का कैलकुलेशन

जानकारी के मुताबिक, DA का कैलुकेशन CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) के 12 महीनों के औसत आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए 7वें वेतन आयोग का तय किया गया फार्मूला है।

DA (%) = [(CPI-IW का औसत – 261.42) ÷ 261.42] × 100

आंकड़े से मिली राहत

मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2025 में CPI-IW इंडेक्स 0.2 अंक बढ़कर 143.0 पर पहुंच गया, जो कि नवंबर 2024 से लगातार गिरती महंगाई के बाद एक सकारात्मक संकेत है। जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 143.2 था, यानी अब इसमें थोड़ी स्थिरता आई है। जानकारी के मुताबिक, मार्च में सालाना महंगाई दर 2.95% रही, जो फरवरी से थोड़ी अधिक है। खास बात ये रही कि फूड प्रोडक्ट की महंगाई काबू में रही, जिससे CPI-IW में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। DA Hike

DA कितना बढ़ सकता है?

जानकारी के मुताबिक, मार्च 2025 तक के औसत CPI-IW के अनुसार DA का अनुमानित आंकड़ा 57.06% पर पहुंच चुका है। अगर अप्रैल, मई और जून 2025 में CPI-IW स्थिर रहता है या थोड़ा बढ़ता है, तो यह औसत 57.86% तक जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, अगर यह आंकड़ा 57.50% से ऊपर होता है, तो DA को 58% किया जा सकता है। यदि यह इससे नीचे रहता है, तो DA 57% तक सीमित रह सकता है। यानी 2% से 3% की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। DA Hike

क्या 8वां वेतन आयोग समय पर लागू होगा?

मिली जानकारी के अनुसार, 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। पहले उम्मीद थी कि जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होंगी, लेकिन मौजूदा तैयारी को देखकर ऐसा होता नहीं दिख रहा है।