{"vars":{"id": "123258:4912"}}

DAV शताब्दी पब्लिक स्कूल का बोर्ड परिणाम रहा शत-प्रतिशत, चहक ने किया टॉप

डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल का 10वीं व 12वीं का बोर्ड परिणाम रहा शत-प्रतिशत। 95% अंकों के साथ चहक रही अव्वल। स्कूल में मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित।
 
डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल सी.बी.एस.ई. बोर्ड परिणाम रहा शत-प्रतिशत
सी.बी.एस.ई. बोर्ड परिणाम में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
 
सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने बाहरवीं व दसवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित किया जिसमें डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल का बारहवीं व दसवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शत् प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्राचार्या व अध्यापकवृन्द के साथ जश्न मनाया। बाहरवीं व दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों ने अपने प्राप्तांक देखते ही खुशी को जाहिर करने के लिए विद्यालय परिसर में आकर जश्न मनाया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या जगदीप कौर ने बताया कि दसवीं कक्षा में छात्रा चहक ने 95 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, छात्र हर्षपाल सिंह व करण सिंह चैहान ने 94 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान व छात्रा चेष्ठा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर सभी अध्यापकवृन्द के साथ-साथ बच्चों ने अपनी खुशी का जश्न मनाया। जिसका श्रेय छात्रों ने विद्यालय के शिक्षकों को दिया और बताया कि विद्यालय में बताए गए निर्देशों का पालन किया तथा कठिन परिश्रम किया। इस खुशी के अवसर पर स्कूल के चैयरमेन अनिल कुमार राव, वाइस चैयरमेन सत्यपाल आर्य, रिजिनल डायरेक्टर सुनीता बहल, प्रबंधक अजय एलावादी व विद्यालय की प्राचार्या जगदीप कौर ने विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को फूल मालाएं पहनाकर व स्मृति चिन्ह् देकर विद्यालय प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया। मेधावी छात्र-छात्राओं में कक्षा दसवीं से चहक, हर्षपाल सिंह, करण सिहं चैहान, चेष्ठा, प्रियांशु, लक्ष्य शर्मा, रक्षिता, महक, हिमांशु, मोहित राम, भूमिका, पार्थ, कार्तिक शर्मा, रिया, काजल, तमन्ना, भावेश, अरमान, मानसी, सक्षम, रिया, सिद्धि, प्रियांश, गरिमा, कीमत, प्रवीण शर्मा, ललित पंवार, विवके को प्राचार्या महोदया ने उज्जवल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी शिक्षकों को इसी प्रकार अथक परिश्रम से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कारिक व नैतिक शिक्षा प्रदान करने की अपील की। इस अवसर पर अध्यापकवृन्द में जयबीर, राजेश कुमार मुखी, अमिता परूथी, रीना, मोनिका, नीरू, अनु ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर हार्दिक बधाई दी।