{"vars":{"id": "123258:4912"}}

डीसी साहिल गुप्ता ने विभागाध्यक्षों शिकायतों को गंभीरता से लेने के दिए निर्देश

 

भिवानी।

डीसी साहिल गुप्ता ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविरों में आई शिकायतों का समाधान कर एटीआर स्पष्ट एवं पूर्ण रूप से अपडेट करें ताकि समस्या मुख्यालय स्तर की समीक्षा में समस्या रिओपन ना हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान के नाम पर खानापूर्ति ना करें बल्कि समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका त्वरित समाधान करें।
डीसी गुप्ता शुक्रवार को समाधान शिविर समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान सहित पूर्ण रिपोर्ट साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं चंडीगढ़ से समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं, ऐसे में समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका समयबद्ध तरीके से समाधान करें। उन्होंने कहा कि समस्या रिओपन होती है तो उसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
        वहीं दूसरी ओर वीसी के माध्यम से सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा ने सभी जिलों के डीसी को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से ले और समय पर समाधान करके स्पष्ट रूप से एटीआर पर अपडेंट करें।
इस दौरान सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी गुलजार मलिक, एसडीएम महेश कुमार, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, डीएफओ प्रदीप कौशिक, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. विनोद फोगाट, बीडीपीओ सोमबीर कादयान सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।