{"vars":{"id": "123258:4912"}}

डीसी साहिल गुप्ता ने विभागों के अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश 

 

भिवानी।  

डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डीसी ने नेशनल हाईवे, स्टेट हाइवे, लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, पंचायती राज आदि सडक़ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संबंधित सडक़ मार्गों पर बने गड्डï को शीघ्र दुरूस्त करवाना सुनिश्चित करने के साथ-साथ सडक़ों के किनारे खड़ी झांडियों को भी काटा जाए।

किसी भी व्यक्ति की सडक़ हादसे में असमय मौत न हो। इसके अलावा जिला में ब्लैक स्पोट क्षेत्र में यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के अधिक से अधिक चालान किए जाएं।
डीसी गुप्ता ने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि सडक़ हादसों में बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालक मौत का शिकार होते हैं। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों व ओवर स्पीड वाहन चालकों के अधिक से अधिक चालान किए जाएं। इसके साथ ही डीसी ने यातायात पुलिस व आरटीए को निर्देश दिए कि वे ब्लैक स्पोट क्षेत्र में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों का अधिक से अधिक चालान करें।
बैठक में डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अतिशीघ्र हाईवे व अन्य मुख्य मार्गों पर अवैध कटों को बंद करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एनएचए और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनसे संबंधित सडक़ों पर बने गड्डï को जल्द से जल्द दुरूस्त करवाएं।

उन्होंंने एसडीएम भिवानी, तोशाम, सिवानी व लोहारू को उनके क्षेत्र में संभावित दुर्घटना वाले ब्लेक स्पॉट चिन्हित करने तथा वहां पर हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
डीसी ने स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्कूली वाहनों की गहनता से जांच हो। स्कूल वाहनों में रोड नियमों की पालना होनी चाहिए। सुरक्षा के सभी जरूरी उपकरण होने चाहिए। वाहनों पर स्कूल से संबंधित संपर्क नंबर जरूर अंकित हो।
इस दौरान आरटीए सचिव मनोज कुमार ने रोड सेफ्टी के बारे में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि समय-समय पर जिले की सभी स्कूल बसों की फिटनेस सहित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जुलाई माह में 51 स्कूली बसों की चेकिंग की गई है।

उन्होंने बताया कि हिट एंड रन कैशलेस योजना के तहत 140 लोगों के केस स्वीकृत हो चुके हैं।
अब तक दुर्घटनाओं में 33 दुपहिया वाहन चालक खो चुके हैं अपनी जान
जिला में जनवरी 2025 से 31 जुलाई तक विभिन्न हादसों में कुल 64 व्यक्ति मौत को शिकार हो चुके हैं, जिनमें से 33 व्यक्ति दुपहिया वाहन चालक सवार थे। इसी प्रकार से 21 व्यक्ति राह चलते, दो कार सवार, टै्रक्टर व अन्य वाहनों पर दो-दो, टैंपो व ई-रिक्सा वाले तीन तथा पिकअप से संबंधित एक व्यक्ति शामिल है, जिनकी सडक़ हादसों में मौत हुई है।
जुलाई माह में जिला में बिना हेलमेट के किए गए हैं 5800 चालान
-जिला में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर जुलाई माह में बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले 5800 चालकों के चालान किए गए हैं।

इसी प्रकार से ओवर स्पीड के 321, सीट बेल्ट के 245, चलती गाड़ी में मोबाइल का प्रयोग करने पर 81 लोगों, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों में 32 तथा अंडरएज के संबंधित एक का चालान किया गया है।
बैठक में तोशाम के एसडीएम रवि मीणा आरईएएस, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता विनोद पूनिया, डीएसपी अनूप कुमार, डॉ. मनीष श्योराण, डॉ. आशीष कुमार, जीएम रोड़वेज दीपक कुंडू, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर सहित संबंधित विभागों से अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।