बवानीखेड़ा-भिवानी में आपदा घोषित करें:फौजी
भिवानी।
पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने सरकार से पंजाब की तर्ज प्रदेश में बारिश से आई तबाही को आपदा घोषित करने की मांग की।
खासकर भिवानी व बवानीखेड़ा हलके के खेतों में फसल, मकान गिरने लगे। मजदूरों की मजदूरी पूरी तरह से बंद हो गई। बर्बाद फसलों का पूरा मुआवजा दिलाया जाए।
जिन लोगों को मकान क्षतिग्रस्त हुए है। उनके मकानों की मरम्मत के लिए राहत राशि तथा मजदूरों की मजदूरी भी बंद हो चुकी है।
उनके समक्ष परिवार के पालन व पोषण की भयंकर समस्या बनी है। उनके लिए राहत पैकेज जारी करने की मांग की। ताकि बाढ प्रभावित लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सके। साथ ही जितनी भी ऋण देने वाले बैंक या संस्थाए है। उनकी ऋण वसूली अगले दो साल तक स्थगित की जाए।
साथ ही उनका ब्याज भी माफ किया जाना निहायत जरूरी है। वे आज गांव जमालपुर में जलभराव क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। उसके बाद फौजी ने गांव सिपर पपोसा समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव जलभराव प्रभावित इलाके के किसानों से बातचीत की। उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी से पंजाब की तर्ज पर जलभराव से पीडि़त लोगों के लिए अतिरिक्त राहत पैकेज जारी करने की मांग की। चूंकि जलभराव से पंजाब से ज्यादा हरियाणा की दुर्दशा हुई है।
न तो पशुओं के लिए चारा बचा है और न ही खाने के लिए अन्न वाली फसल बची है। खेतों में केवल जल ही दिखाई दे रहा है। खेती के काम से जुड़े मजदूर तबके के सामने भी रोजी रोटी का संकट बन गया है। उन्होंने सीएम नायाब सिंह सैनी ने प्रदेश स्तर के साथ साथ केंद्र सरकार से भी राहत पैकेज मांगे जाने की मांग की है।