भिवानी में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन
भिवानी में NHM में कार्यरत महिला MPHW की काफी लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर कर्मचारी एकत्रित हुए। यहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि सरकार की तरफ से अनदेखी की जा रही है।
मांगों के ज्ञापन सभी विधायक व सांसदों के द्वारा सरकार के पास भेजे जा चुके हैं, लेकिन सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। इनके विरोध में सभी कर्मचारी रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।
फिर भी सरकार इन मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती रही तो एमपीएचई वर्ग कोई बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होगा।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन हरियाणा के जिला प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि एनएचएम के तहत लगी एमपीएचडब्ल्यू महिला कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार से गुहार लग चुकी हैं। लेकिन उनकी मांग आज तक पूरी नहीं हुई।
इसके विरोध में प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं और एक दिवसीय उन्होंने रोष प्रदर्शन किया है। इस दौरान नरेश कुमार, महिपाल, हरी निवास, रामपति, बबीता, गीता, सुनीता, राजेश, सोनू, नीतू, कविता, राजेश, जगदीश, रामकुमार, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के मूल वेतन एफपीएल 6 ग्रेड 4200का लाभ दिया जाए।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को नियमित की तर्ज पर ड्रेस एलाउंस, एमसीएच एलाउंस व यात्रा भत्ता प्रदान करने।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को सेवानिवृत्ति के समय रिटायरमेंट लाभ-ग्रेजुएटी प्रदान किया जाए।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला MPHW को नियमित भर्ती में सीनियरिटी के अनुसार वरीयता दी जाए।