25 अप्रैल को न्यायिक परिसर के मकानों का डिजिटल शिलान्यास समारोह
तोशाम
एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के 25 अप्रैल को भिवानी आगमन को लेकर तोशाम में न्यायिक परिसर के मकानों का डिजिटल तरीके से शिलान्यास समारोह बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए जिम्मेदारियां तय की गई।
उन्होंने ऑन लॉइन प्लेट फार्म प्रणाली के जरिये होने वाले शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं दूसरी ओर एसडीएम ने कार्यक्रम के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही ना बरते, जिन विभागों जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा से निभाए।
उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भिवानी में आगमन पर तोशाम न्यायिक परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत डिजिटल तरीके से तोशाम के न्यायिक निवास स्थानों की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं भव्य बनाने के लिए विभाग वार अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विकास एवं पंचायत, उद्यान, राजस्व, बिजली निगम आदि विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस विभाग से सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी भी ली।
बैठक के दौरान एसईपीओ अजय सिंह, उद्यान विभाग से डॉ शशी, एएसआई प्रेम कुमार, लोक निर्माण विभाग से सुमित, न्यायालय से अनूप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।