{"vars":{"id": "123258:4912"}}

किसानों को बर्बाद कर भाजपा जश्न मना रही है... दिग्विजय सिंह चौटाला
 

नर्सिंग आफिसर्स पर महिला आयोग चैयरमेन का ब्यान घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

मंहगाई की मार ने आम आदमी तोड़ी कमर, पैट्रोल डीजल और रसोई गैस सिलेंडर रिकॉर्ड स्तर पर... दिग्विजय सिंह चौटाला 

 

भिवानी 10 जून.. भाजपा के राज में किसान बर्बाद हो गया है। किसानों को समय पर न तो फसल का भूगतान मिला और अब डीएसपी खाद के लिए दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। हरियाणा का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान हैं लेकिन भाजपाई देश प्रदेश में जश्न मना रहे हैं यह बात जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज एक महत्वपूर्ण प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में डीएपी खाद का भारी टोटा है बहुत से जिलों में तो किसानों को खाद का एक दाना तक नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने प्रदेश के आंकड़े बताते हुए कहा की दादरी में पुलिस पहरे में खाद बंट रही हैं। दिग्विजय ने कहा कि सरकार के दावों की पोल खोलते हुए बताया की भिवानी जिले में 24000 मेट्रीक   टन की मांग होने के बावजूद केवल 2600 एमपी डीएपी पहुंची है। हांसी में 12000 मेट्रीक टन की मांग के मुकाबले 1480 तथा झज्जर में 11000 मैट्रिक टन की मांग के मुकाबले सिर्फ 3000 मैट्रिक टन ही खाद उपलब्ध हो पाई है। इसी तरह कुरूक्षेत्र में 10000 मैट्रिक टन की जरूरत है लेकिन अभी तक एक भी कट्टा खाद उपलब्ध नहीं करवा पाई है सरकार। यमुनानगर में कहीं भी खाद उपलब्ध नहीं है। कुछ ऐसी ही स्थिति सिरसा,हिसार,जींद में है।
जजपा नेता ने महिला आयोग की अध्यक्ष के ब्यान का कडा विरोध जताते हुए कहा कि यह बात समझ से परे है की स्वयं एक महिला होने के बाद भी नर्सिंग आफिसर्स के खिलाफ छोटी सोच की टिप्पणी कर सकती है। उन्होंने कहा की इस ब्यान की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है और  भाजपा सरकार की चैयरमेन का ब्यान यह साबित करता है कि भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति कैसी सोच रखती है।
प्रैस वार्ता के दौरान एक प्रश्न के उतर में उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज बेरोजगारी चरम पर है। और युवा दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। कभी तो पेपर लीक हो जाता है कभी बायोमेट्रिक मिश मेच हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा एक सोची समझी साजिश के तहत शिक्षा प्रणाली को ध्वस्त करना चाहती है ताकि हरियाणा के बच्चे पढ़कर आगे ना बढ़ सके।
युवा प्रदेशाध्यक्ष ने रोहतक में आगजनी से जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की की मृतकों के आश्रितों को 50 लाख रुपए तथा एक नौकरी  दी जाए।

जननायक जनता पार्टी के जन जन अभियान पर बोलते हुए कहा की जन जन अभियान के तहत अब तक 150 से ज्यादा गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात कर पार्टी की नितियों का प्रचार प्रसार किया है। उन्होंने कहा की गांवों में जजपा को भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा,जिला प्रभारी कृष्ण बजीना,हल्का अध्यक्ष अजमेर मुंढाल, अवतार सांगवान,मदन जुसवाला, सुलोचना पोटलिया,शेट्टी धनाना,ओमी बापौडा, कृष्ण वर्मा,प्रदीप रोंढा, प्रदीप सरपंच, जयदीप ग्रेवाल, सज्जन प्रजापत,दिपक परमार,आशु बाल्मीकि, भूपेंद्र गोदारा, राजेश ग्रेवाल,अशोक सिहाग, सुखबीर संडवा,ओमबीर मिताथल,प्रैस सचिव राजू मेहरा,पारस भैणी,धनसिह कारी,संजय कारखल,नरेश पांचाल, बल्लू बामला, सुमित ढुल, राजेश शर्मा मुंढाल, अंकुर प्रजापति,अनिल घणघस,विनय राजपूत, सोमबीर ढाणीमाहू, रविन्द्र पोटलिया मोनू बडासरा, गोविन्द उमरावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।।।