{"vars":{"id": "123258:4912"}}

27 को हिसार में छात्र न्याय महापंचायत,  घटिया शासन प्रशासन को उखाड़ने की रखेंगे नीवं--दिग्विजय चौटाला 

 

भिवानी

हिसार घटना को लेकर सियासत गरमाने लगी है। इसी मामले को लेकर आज जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भिवानी के चौधरी देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक को संबोधित किया।

इस मौके पर चौटाला ने हिसार प्रकरण को लेकर कार्यकर्ताओं को सारी घटना को बताया और कहा की अब न्याय की लड़ाई में सबको साथ आना होगा क्योंकि की भाजपा सरकार आर एस एस की सोच वाली बांटों और राज करो की निति वाली सरकार है।

दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया की आज भी पुलिस ने उनका पीछा किया है। लेकिन वह डरने वालों में से नहीं है।  चौटाला ने कहा की CM पाना गहराई ना मापें, दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करें 
वहीं उन्होंने कहा कि हमारा परिवार एक है, सभी ने हिसार घटना को गलत कहा है।
किसान नेता राकेश टिकैत की सलाह पर बोलते हुए दिग्विजय ने कहा की वह स्वयं गांव, पंचायत, परिवार, खापों व किसान संगठनों के पास जाकर छात्रों के हित में समर्थन माँगेगें।
हिसार घटना के बाद पहली बार भिवानी पहुँचे दिग्विजय चौटाला बोले ने कहा कि 27 अप्रैल को हिसार में छात्र महापंचायत एक दो दिन की नहीं, बल्कि लंबी लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कुर्सी को हिलाने और सबक सिखाने के लिए हम संगठित हो रहे हैं। दिग्विजय चौटाला ने CM नायब सैनी द्वारा जांच करवाने के बयान पर कहा कि दो गमले टूटने पर FIR हो गई, पर बंदूक़ दिखाने पर अब तक नहीं हुई। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आधी रात को छात्रों को उठाने वाली टीम को लीड करने वाला DSP SIT का हेड कैसे हो सकता है, ऐसे कैसे न्याय होगा। 

 दिग्विजय ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आज भिवानी आते समय भी मेरा बिना नंबर की बॉलेरो गाड़ियों ने पीछा किया। उन्होंने कहा कि मैंने SP भिवानी को फोन पर शिकायत दी है। वो पुलिस की बिना नंबर व काले शीशे की गाड़ी थी, हम वीडियो बनाने लगे तो बामला गांव में घुस गए। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर दिग्विजय ने कहा कि केजरीवाल से औपचारिक मुलाकात हुई, भाजपा को खिलाफ हम मिलकर खड़े होंगे। 
वहीं उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत के बयान पर कहा कि राकेश टिकैत की सलाह पर मैं मेरे गांव को इक्कठा करूँगा, खापों, पंचायतों व किसान संगठनों के पास जाउंगा और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए समर्थ माँगूँगा। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार एक है, आदित्य व सुनैना सहित परिवार के मुखिया रणजीत चौटाला ने हिसार घटना को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि गांव इक्कठा करेंगे तो मैं मेरे सभी चाचा (अभय) ताऊओं को भी बुलाऊँगां। इस मौके पर उनके साथ  जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा,कृष्ण बजीना,इनसो प्रदेशाध्यक्ष दिपक मलिक,राजवीर तालू, जगदीश धनाना ,ऋषिपाल फोगाट,अजमेर सरपंच, देवेंद्र नकीपुर, सुलोचना पोटलिया, कृष्ण वर्मा, जरनैल सिंह, जयवीर सरपंच, शेठी धनाना, जयदीप ग्रेवाल ,प्रदीप गोयल, अलका आर्य, करण सिंह, ओमी बापोड़ा, अमित ओला, रविंद्र पटौदी,मनोज पार्षद, मदन जूसवाल, राजेश ग्रेवाल, आशु बाल्मीकि, हितेश चांवरिया,भानी देवी, सुनहरी देवी, मुकेश देवी, राजेश धनाना ,सुमित्रा देवी, प्रदीप दुर्जनपुर, प्रदीप रोड़ा, प्रकाश पंवार , अजीत यादव,जयदीप ग्रेवाल नितिन सेन,बल्लू बामला सपना, यासीन खान,सुखवीर सांडवा,यशवीर घनघस, अजीत तिगड़ाना,सुरेश बडेसरा, जितेन्द्र रेवाड़ी खेड़ा, बिट्टू शर्मा, सुमित ढुल, अंकित ढुल संजय कारखल  भूपेंद्र गोदारा  नरेश पांचाल,लीलू धायल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।।