जजपा के पास संघर्षशील साथियों की फौज,2029 में सत्ता में वापसी करेंगे- दिग्विजय चौटाला
भिवानी
जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मंगलवार देर शाम को भिवानी चौधरी देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जजपा किसान कमरे पिछड़ों की बुलंद आवाज़ बनी है। निकट भविष्य में पार्टी संगठन के सदस्यता अभियान रिकार्ड सदस्य बनाए हैं। जिससे 2029 के विधानसभा चुनाव में जजपा वापसी करेगी और हरियाणा में सरकार बनाएगी।
दिग्विजय ने कहा की जजपा के पास निष्ठावान और संघर्षशील साथियों की फौज है आज भी जो साथी पार्टी की विचारधारा के साथ वह हमारे लिए हीरे मोतियों के समान है।
प्रदेश की भाजपा सरकार को नाकाम और निकम्मी सरकार करार देते हुए दिग्विजय ने कहा की आज हरियाणा के हालात ठीक नहीं है। हर रोज प्रदेश में हत्या डकैती के मामले सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैणी का रिमोट किसी और के हाथों में है। मुख्यमंत्री केवल देख सकते हैं। कर कुछ नहीं सकते।
चौटाला ने कहा की उन्होंने अपने राजनीतिक समय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कमजोर मुख्यमंत्री नहीं देखा है। हरियाणा प्रदेश के अंदरूनी हालातों के बारे यदि बात की जाए तो आज चौतरफा गुंडा राज कायम है।
चौटाला ने कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से गदगद होकर कहा की यह सब बदलाव की आहट है। जजपा चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। हम सब संविधान को बचाकर आमजन के लिए हरियाणा में बदलाव को लाएंगे।
भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए युवा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान,किसान, कमरे के खिलाफ काम कर रही है। जानबूझकर इनके खिलाफ रणनीतिक तौर पर ग़लत फैसले लिये जाते हैं। भाजपा संविधान विरोधी है जो आमजनता को दबाना चाहती है।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने बीटीएम चौक जाकर आर एस दुहन के भाई डीएफएसी बलवंत दुहन के आक्समिक निधन पर शोक व्यक्त किया
इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा धारेडू, प्रदीप गोयल, राजेश ग्रेवाल, देवेंद्र नेकीपूर, जसवंत मुंढाल, ऋषिपाल फौगाट, राजकुमार ओबरा,विजय गोठड़ा, जगदीश धनाना,अवतार सांगवान,दिग्विजय के प्रैस सचिव राजू मेहरा,जिला प्रवक्ता शंकर आहुजा,जयदीप ग्रेवाल, भानी देवी,राजेश आर्य,शेट्टी धनाना, नितिन सैन,आशु बाल्मिकी, हितेश चांवरिया,गुडडी लांग्यान, सुलोचना पोटलिया, दिनेश सुरपूरा,प्रदीप रोढा,अंकुर प्रजापति,ओमी राजपूत, सज्जन प्रजापति, कुलदीप भारतीय, बलवंत औरगंनगर,डा. अश्विनी लाम्बा, संकेत झूलली,मनदीप तालू, जितेंद्र शर्मा रेवाड़ी खेड़ा,दिपक सिवाड़ा,अजमेर मिताथल,अशोक सिहाग, सिद्धार्थ टाईगर,फोर्ड धनाना,संजय कारखल, अमनदीप लडवाल,सन्नी पहलवान, आशीष जाटुलोहारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।।।