{"vars":{"id": "123258:4912"}}

युवाओं की फौज के साथ हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की 13 मार्च को हांसी में रखेंगे नींव-- दिग्विजय सिंह चौटाला 

 

भिवानी

13 मार्च को हांसी में होने वाले भव्य सर्व हरियाणा जनचेतना दिवस रैली को लेकर आज युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हल्का तोशाम के दर्जनों गांवों का दौरा कर निमंत्रण दिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा की डा. अजय सिंह चौटाला के चाहने वाले हजारों साथी हांसी में पहुंचेंगे। वहीं चौटाला ने भाजपा की नायब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हरियाणा में बदमाशी चरम पर है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एडमिनिस्ट्रेटिव पर कोई कंट्रोल नहीं है। सरकार को चंडीगढ़ के दो अधिकारी चला रहे।

 उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ज्यादातर समय दिल्ली बिताते हैं जिसके कारण यहां का एडमिनिस्ट्रेशन मुख्यमंत्री और मंत्रियों को कुछ नहीं समझता। 

उन्होंने कहा कि सबने देखा एक SP ने भी अनिल विज को धमका दिया, मंत्रियों तक की कोई नहीं सुनता विधायकों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 दिग्विजय ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा की आज भाजपा के नेताओं से भी जबरन वसूली (एक्सटेंशन)की घटनाएं सामने रही। आम आदमी के साथ क्या होता होगा।

आलम यह है की डर के कारण 90 फीसदी लोग आपराधिक घटनाओं के बारे में बताते तक नहीं है।

 दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कोलैप्स ऑफ ब्यूरोक्रेसी, कोलैप्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन , कोलैप्स गवर्नेंस है । 

बुढ़ापा पेंशन पर बोलते हुए सरकार को घेरते हुए दिग्विजय ने कहा कि आज बेवजह बुजुर्गो की  पैंशन काटी गई थी जिसे जजपा के दबाव में सरकार को वापिस लेना पड़ा लेकिन अभी भी 40 हजार लोगों की पेंशन काट दी। HPSC में बड़ा गोलमाल चल रहा है बरोजगारी चरम सीमा पर है।

13 मार्च को हांसी में होने वाले भव्य सर्व हरियाणा जनचेतना दिवस रैली को लेकर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की हरियाणा में 13 मार्च के बाद सरकार के खिलाफ बड़ा जनादेश उभरेगा।

आज जनता के मुद्दों को लेकर JJP पार्टी आज जनता के बीच जा रही, जनता का JJP को भरपूर समर्थन मिल रहा। 

 उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता  JJP को विपक्ष के रूप में देख रही, 13 मार्च की रैली हरियाण की राजनीति को बदलेगी।

चौटाला ने फैमिली ID में होने वाले बदलाव पर  सरकार पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार जनता कोई लाभ नहीं देना चाहती। भाजपा तोड़ने वाले लोग है देने वाले के मन में कोई रंग भेद, जातपात का फर्क नहीं होना चाहिए।  

 दिग्विजय ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर बोलते हुए कहा की मुख्यमंत्री मुख्यशासक  होता है जो सबको दे, ये लोग सिर्फ लेने वाले लोग , छिनने वाले लोग, काटने मारने वाले लोग। 

कैबिनेट मंत्री किरण राजीजू के राहुल गांधी को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताने पर कहा मुझे देश के लिए खतरा BJP लगती है जिन्होंने चीन और पाकिस्तान को हमारी सरहद पर आने का अवसर दिया। 

बजट पर बोलते हुए दिग्विजय ने कहा कि अधिकारी बजट तय करेंगे ना के मुख्यमंत्री, हरियाणा में हालात ऐसे बन गए कि मुख्यमंत्री की पावर नहीं रही। ये तो अधिकारी तय करेंगे। 

जब तक हरियाणा का बजट अधिकारी तय करेंगे तो हरियाणा प्रदेश का सुनहरा भविष्य कैसे लिख सकते हैं।।

इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा,जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा,हल्का अध्यक्ष ऋषिपाल फौगाट,सेठी धनाना,ओमी बापौडा, सुलोचना पोटलियां, कृष्ण वर्मा , रविन्द्र पटौदी,सुमित्रा श्योराण,सुखबीर संडवा,बेदू बागनवाला,सतीश बागनवाला, रविन्द्र पोटलियां, सोमबीर ढाणीमाहू, संकेत झूलली,प्रदीप रोढा, मदन जुसवाला, राजेश ग्रेवाल, दिग्विजय के प्रैस सचिव राजू मेहरा,आशु वाल्मीकि, हितेश चांवरिया, भूपेंद्र गोदारा, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।।।