{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी जिले में आयोजित हुआ जिला स्तरीय रोजगार मेला  

 

जिला भिवानी के पंचायत भवन में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वाधान में  जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा भिवानी  द्वारा भिवानी जिले के  राजकीय विद्यालयों में एनएसक्यूएफ व्यावसायिक शिक्षा  के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को रोजगार प्रदान करने हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त कम अध्यक्ष समग्र शिक्षा डॉक्टर मुनीष नागपाल, आईएएस विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी डॉक्टर निर्मल दहिया , कार्यक्रम अध्यक्ष  विनय कुमार जिंदल , नोडल अधिकारी विवेक अदलखा, जिला विज्ञान विशेषज रोहित कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया l
सभी अतिथियों ने इस अवसर पर रोजगार मेले में रोजगार प्रदान करने हेतु आए नियोक्ता को सम्मान पटका प्रदान कर उनका स्वागत किया ।
मुख्य अतिथि डॉ मुनीष नागपाल ने बताया कि रोजगार न केवल हमारी आर्थिक स्थिति को सुधारता है, बल्कि यह हमें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भी बनाता है।

आज के इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों और संगठनों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि हमारे युवाओं के पास अपार संभावनाएं हैं I एडीसी में आज की शिक्षा को रोजगार से जोड़ने हेतु सरकार के कार्यों की प्रशंसा की तथा विभिन्न देशों में शिक्षा को किस प्रकार रोजगार के साथ जोड़ा जाता है, इस पर अपने  विचार रखे ।
विशिष्ट अतिथि डॉ निर्मल दहिया ने बताया कि  आज के युवाओं के पास न केवल कौशल है, बल्कि उनके पास नवाचार और रचनात्मकता की भी अद्भुत क्षमता है और आप सभी को अपने कौशल और प्रतिभा का उपयोग करके न केवल अपने लिए, बल्कि समाज और देश के लिए भी योगदान देना चाहिए।
जिला परियोजना संयोजक विनय कुमार जिंदल ने बताया इस मेले का उद्देश्य पात्र छात्रों को नियोक्ताओं से जुड़ने और संबंधित उद्योगों में प्लेसमेंट के अवसर तलाशने के लिए एक सीधा मंच प्रदान करना है।

रोज़गार मेला न केवल सार्थक रोज़गार की सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि उद्योग-शिक्षा संबंधों को भी मज़बूत करेगा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यापक लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी सहयोग करेगा।
 नोडल अधिकारी सहायक परियोजना संयोजक विवेक अदलखा ने बताया की रोजगार मेले के माध्यम से 11 व्यावसायिक पाठ्यक्रम के 218  इच्छुक छात्र - छात्राओं  द्वारा आज अपने अपने पाठ्यक्रम से संबंधित नियोक्ता के समक्ष रोजगार प्राप्त करने हेतु साक्षात्कार दिया गया तथा 150 से अधिक छात्रों को नियोक्ता की ओर से जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया गया। एनएसक्यूएफ जिला संयोजक ने बताया कि वर्ष 2024-25 विभिन्न वोकेशनल पाठ्यक्रम से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से रोजगार प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे । इस रोजगार मेले में रोजगार प्राप्त करने हेतु लगभग 223 विद्यार्थियों द्वारा अपना आवेदन दिया गया।

उसके पश्चात उनका एक  ऑनलाइन सेशन सीवी निर्माण, व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार तैयारी हेतु एक्सपर्ट व्यक्ति के माध्यम से करवाया गया। मंच संचालन श्रीमती रितिका वशिष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूनम , संदीप लेखाकार , राकेश तथा जिले के विभिन्न विद्यालय में कार्यरत वोकेशनल अध्यापको का विशिष्ट योगदान रहा।