District Level Painting and Speech Competition Bhiwani: भिवानी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, 81 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जिला स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में 81 स्कूलोंं के विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
भिवानी, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 81 सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या सविता घनघस ने की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राकेश रोहिल्ला, विज्ञान विशेषज्ञ रोहित इंदौरिया एवं प्रवक्ता शैलेश मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो स्वप्न है, उसे पूरा करने में विद्यार्थियों की भूमिका सबसे अहम होगी। आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय जिंदल ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उसे सही दिशा और मंच देने की। विशिष्ट अतिथि ठाकुर विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या सविता घनघस ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार
भाषण प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) में प्रथम स्थान एआईएम कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय भिवानी तथा राजकीय कन्या विद्यालय बापोड़ा तृतीय पर रहा। इसी प्रकार से भाषण प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग) में प्रथम राजकीय कन्या हाई स्कूल हेतमपुर, द्वितीय राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय साई तथा तृतीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी जाटू रहा।
चित्रकला प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) में प्रथम स्थान राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम, तृतीय स्थान करियर प्लेनेट पब्लिक स्कूल भिवानी रहा।
चित्रकला प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग)में प्रथम एसआरएस लैब स्कूल, द्वितीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुरपुरा खुर्द तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवराला तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार अरोड़ा, नवल किशोर, कमल शर्मा, पवन कुमार, जितेंद्र, बबिता, अनुराधा आलोक, पंकज, पूनम, पूजा, अनीता, सीमा, सुषमा, मानसी, रितिका, जोगिंदर, सुनील कुमार, रितु परमार, शिवानी, रजीता, सविता सुमन, प्रवीण कुमार, मंजुल, स्वाति, दुष्यंत, कविता, बजरंग, व अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।