डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई दीपावली
डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल कोंट रोड़ भिवानी में दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को रंग-बिरंगी सजावट रंगोली और दीपों की रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या जगदीप कौर द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमंस नृत्य गीत नाटक और कविता पाठ शामिल थे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक ने असत्य पर सत्य की विजय का संदेश भी दिया। विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित दीयों और सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसे अभिभावकों और अध्यापकों ने खूब सराहा।
विद्यालय मिडिया काॅर्डिनेटर राजेश कुमार मुखी ने बताया कि इस अवसर पर रंगोली दीया सजाओ तथा थाली सजाओ जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला एवं रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्राकृतिक रंगों, फूलों, और रंग-बिरंगे चूर्ण से सुंदर-सुंदर आकृतियाँ बनाई, जिनमें पारंपरिक डिजाइनों के साथ-साथ आधुनिकता की झलक भी देखने को मिली। दीया सजाओ प्रतियोगिता में छात्रों ने दीयों को रंगों, सितारों, शीशे के टुकड़ों और चमकदार रिबनों से सजाया। इन दीयों ने विद्यालय प्रांगण को दीपों की रोशनी से जगमगा किया जाएगा।
थाली सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने पूजा की थालियों को फूलों, कलात्मक वस्तुओं और दीपों से सजाकर उन्हें अत्यंत आकर्षक बनाया। इन थालियों में भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या जगदीप कौर ने विद्यार्थियों को दीपावली के सही अर्थ को समझने, पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और पटाखों से दूर रहकर हरित दीपावली मनाने का संदेश दिया।
सभी प्रतिभागियों की सराहना की और उन्हें ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन मिठाइयों के वितरण और देश में सुख-शांति की कामना के साथ किया गया। सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण इस आयोजन से अत्यंत प्रसन्न और प्रेरित हुए।