भिवानी में आज दुष्यंत-अजय चौटाला आएंगे
Oct 4, 2025, 10:57 IST
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह आज चौटाला भिवानी पहुंचेंगे।
वे यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे और आगामी रणनीति बनाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और जिला प्रभारी कृष्ण बजीना करेंगे।
JJP के मीडिया प्रभारी शंकर आहुजा ने बताया कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष ब्रिज शर्मा 4 अक्टूबर शनिवार को भिवानी के रोहतक गेट स्थित चौ. देवीलाल सदन में पहुंचेंगे।
इस दौरान वे जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भिवानी आगमन के दौरान डॉ. अजय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं से पार्टी की भावी रणनीति पर विशेष विचार-विमर्श करेंगे।