एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे तैयार, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
देश का पहला 8 लेन अर्बन एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे उद्घाटन के लिए तैयार है। 17 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहिणी हेलीपेड के पास आयोजित कार्यक्रम में द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) का उद्घाटन करेंगे।
दिल्ली में यशोभूमि के पास दोनों एक्सप्रेसवे का जंक्शन है। इन दोनों एक्सप्रेसवे के शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा गुरुग्राम को मिलेगा।
जिससे गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे टोल से 10 मिनट से भी कम समय में एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर पहुंच सकेंगे। इसके अलावा यूईआर-2 के द्वारा एक घंटे से भी कम समय में सोनीपत और एनएच 44 दिल्ली पानीपत हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
दोनों प्रोजेक्ट से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ट्रैफिक को सुगम बनाने, जाम से राहत दिलाने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
न केवल दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए, बल्कि पूरे उत्तरी भारत के लिए कनेक्टिविटी का बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।