{"vars":{"id": "123258:4912"}}

 किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जलभराव से प्रभावित फसलों का दावा करें अपलोड 15 तक-DC 

 

भिवानी।

डीसी साहिल गुप्ता ने जिला के जलभराव से संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे गांव में ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे को अपलोड करने के बारे में मुनादी करवाएं ताकि अधिक से अधिक किसान लाभ उठा सकें।

किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर मानसून सीजन-2025 के दौरान भारी वर्षा/जल भराव से खरीफ फसलों को हुए नुकसान का दावा 15 सितंबर कर अपलोड कर सकते हैं।  
उल्लेखनीय है कि बारिश के चलते जिला में फसल प्रभावित  गांव तोशाम, भुरटाना, चनाना, दरियापुर, सरल, औरंगनगर, बोहल, खरक कलां, खरक खुर्द, आसलवास मरहेटा, चांग, दिनोद, जुई कला, ढ़ांगर, राजपुरा खरकड़ी, कालुवास व आसलवास दुबिया आदि के लिए सरकार द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोला गया है, इस पर प्रभावित किसान 15 सितंबर तक अपनी फसल खराबे को अपलोड कर सकते हैं।
इसी के चलते डीसी श्री गुप्ता ने इन ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने गांव में ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे की जानकारी अपलोड करने के बारे में मुनादी करवाएं ताकि अधिक से अधिक किसान पोर्टल पर अपनी फसल खराबे को अपलोड कर सकें। किसान 15 सितंबर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दावा पंजीकृत कर सकते हैं।