{"vars":{"id": "123258:4912"}}

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं किसान:- एसडीएम प्रदीप अहलावत

 

तोशाम।
 एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि रबी सीजन के लिए किसान 28 फरवरी तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण जरूर करवा लें। पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद ही किसानों की फसलो को मंडी में खरीदा जाएगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के खण्ड कृषि अधिकारी डा बिनेश गोयत ने बताया कि अभी तक जिन किसानों ने कृषि भूमि का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण नही करवाया है।

वे किसान अपनी रबी फसलों की भूमि का इस पोर्टल पर पंजीकरण करवा लें। इस समय सरसों, गेहूं, जौ, चना आदि मुख्य फसलें हैं। जिनका पंजीकरण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए 28 फरवरी तक का समय है। जिन किसानों ने अभी तक पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवाया है, वे इसे शीघ्र करवा लें।
खण्ड कृषि अधिकारी ने कहा कि किसानों को फसल बीमा, फसल की खरीद, कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ इसी पोर्टल के माध्यम से मिलता है। इसलिए सभी किसानों के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकृत होना आवश्यक है।