जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी
जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में 12 मामलों की हुई सुनवाई
सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने व बिजली की बचत करने में लिए किया प्रेरित

May 23, 2026, 16:58 IST
चंडीगढ़, 23 मई - हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारी नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ उनका समाधान सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को फतेहाबाद में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से मामलों की प्रगति रिपोर्ट ली तथा लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्पष्ट कहा कि जन परिवाद समिति में शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्तियों की बैठक में उपस्थिति जरूरी है। शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित होकर यह बताए कि वह विभागीय कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं। इससे मामलों के निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण में सहायता मिलेगी।
गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
एक मामले की सुनवाई करते हुए कृष्ण कुमार बेदी ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखी जाए और किसी भी गांव या क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न न होने दी जाए। एक अन्य परिवाद गांव पीलीमंदौरी के निवासियों द्वारा पेयजल समस्या उठाए जाने पर मंत्री ने अधिकारियों को गांव में नियमित एवं पर्याप्त स्वच्छ पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गांव में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 6.72 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हो चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
रतिया क्षेत्र में अवैध कॉलोनी में नियमों के विरुद्ध सडक़ निर्माण की शिकायत पर डीएमसी को मौके का निरीक्षण करने और निर्माण कार्य की विस्तृत रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गांव गाजूवाला निवासी बबीता द्वारा दी गई शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने पुलिस विभाग को दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष एवं गहन जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
गांव बनमंदौरी निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिला में बिना मान्यता के कोई भी स्कूल संचालित नहीं होना चाहिए। इस पर डीईईओ ने बताया कि संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे बंद करवा दिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा असंतोष जताने पर मंत्री ने विभाग को पुन: जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जल और ऊर्जा संरक्षण को बनाएं आदत
श्री बेदी ने नागरिकों से जल एवं ऊर्जा संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि पानी और बिजली की बचत वर्तमान समय की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को जरूरत के अनुसार ही पानी और बिजली का उपयोग करना चाहिए ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण किया जा सके।