रोहतक में बाप-बेटे की हत्या
रोहतक में शुक्रवार को बाप-बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बलियाणा गांव में डबल मर्डर की सूचना पर IMT थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।
मृतकों की पहचान धर्मवीर (58) और उसके बेटे दीपक (22) के रूप में हुई है। धर्मवीर अपने घर पर था, जबकि दीपक पड़ोसियों के यहां बैठा हुआ था। इसी दौरान इन्हें गोलियां मारी गईं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक दीपक का भाई हत्या के आरोप में जेल में बंद है। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में दोनों की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को धर्मवीर अपने घर पर था, जबकि उसका बेटा दीपक घर के पास ही दूसरी गली में पड़ोसियों के यहां बैठा हुआ था। तभी 4 से 5 युवक आए और घर में घुसकर धर्मवीर को गोलियां मार दीं। इसके बाद हमलावर पड़ोसियों के यहां पहुंचे। वहां पर दीपक सोफे पर बैठकर बात कर रहा था। हमलावरों ने दीपक पर भी गोलियां चला दीं, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना IMT थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पिछले साल गांव के ही एक युवक की हत्या हुई थी। उसमें दीपक के भाई सागर का नाम आया था। सागर फिलहाल इस केस में जेल में बंद है। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल हुए मर्डर की रंजिश में ही दोनों की हत्या की गई है।