शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में लगी आग
भिवानी :
स्थानीय रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला के पीछे एमके लाईटस के गोदाम में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आग में दुकान मालिक मनीष के अनुसार इस आग से उन्हे करीबन साढ़े तीन लाख का नुकसान हो गया।
आग की सूचना मिलते ही दमकल भी मौके पर पहुंची तथा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बारे में जानकारी देते हुए गोदाम मालिक मनीष ने बताया कि वे सुबह करीबन साढ़े 10 बजे तक गोदाम पर थे। उसके बाद वे गांव धनाना में नवरात्रि पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में लाईटिंग के कार्य के लिए चले गए थे।
उन्होंने बताया कि जब वे अपना कार्य कर रहे थे तो किसी पड़ौसी का उनके पास फोन आया तथा गोदाम में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे तथा इस दौरान दमकल को फोन भी पड़ौसियों द्वारा किया जा चुका था तथा जब वे गोदाम पर पहुंचे तो उस समय तक दमकम की दो गाडिय़ों द्वारा आग पर काबू पाया जा चुका था।
गोदाम मालिक मनीष ने बताया कि उन्हे इस आग में करीबन साढ़े तीन लाख रूपये का नुकसान हो गया। जिसमें उनकी लाईटिंग व सज्जा से संबंधित सामान था। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि उन्हे इस नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिया जाए, क्योंकि उनकी आजीविका इसी कार्य पर निर्भर है।