{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी में शराब ठेके पर फायरिंग

 

भिवानी

गांव मंढाना स्थित शराब ठेके पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने कपड़े से मुंह ढका हुआ था।

शराब ठेके पर पहुंचकर सेल्समैन पर फायरिंग की, हालांकि सेल्समैन बाल-बाल बच गया। वहीं शराब लेने पहुंचे एक ग्राहक को गोली लग गई। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

भिवानी के गांव मंढाना निवासी बिजेंद्र ने मुंढाल पुलिस चौकी में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उनके गांव में गोहाना के मंजीत शराब ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। शाम को करीब सवा 5 बजे उसका भतीजा प्रदीप उसके ठेके पर आया। उसी समय गांव मंढाना निवासी एक व्यक्ति का फोन आया।

बिजेंद्र ने बताया कि उसके भतीजे ने फोन उसे दिया। जिसके बाद सामने वाले ने धमकी दी कि इस ठेके को बंद कर दे, नहीं तो तू पहला दुश्मन होगा।

बिजेंद्र ने बताया कि रात करीब पौने 8 बजे ठेके में गांव मंढाना निवासी रोहताश शराब लेने के लिए ठेके पर आया हुआ था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए।

जो एक लड़का मोटरसाइकिल पर बैठा रहा और दूसरा अपने हाथ पिस्तौल लिए हुए ठेके के गेट में खड़ा होकर जान से मारने की नीयत से फायर किया। हालांकि वह नीचे बैठकर बच गया। उसने कई फायर किए। इस दौरान शराब लेने के लिए आए रोहताश को गोली लगी और वह घायल हो गया।

बिजेंद्र ने बताया कि फायरिंग के बाद काफी लोग एकत्रित हो गए और आरोपी जान से मारने की नीयत से धमकी देकर मोटरसाइकिल पर बैठकर तिगड़ाना की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ भाग गए। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी।

रोहताश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।  पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।