{"vars":{"id": "123258:4912"}}

पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

साढ़ौरा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजपाल भूखड़ी का हार्ट अटैक से निधन। यमुनानगर की राजनीति में सक्रिय रहे राजपाल भूखड़ी के निधन से क्षेत्र में शोक।

 

यमुनानगर : हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और साढ़ौरा से पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन  की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय तक यमुनानगर जिले की राजनीति में सक्रिय रहे और अपनी बेबाक शैली के लिए जाने जाते थे।

राजपाल भूखड़ी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। उन्होंने यमुनानगर जिले की साढ़ौरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया। पार्टी के भीतर भी उन्हें मुखर नेता के रूप में पहचाना जाता था और वे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा के करीबी माने जाते थे। हालांकि अब हुड्डा ग्रुप से उनकी नजदीकियां बढ़ गई थी।