{"vars":{"id": "123258:4912"}}

स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी चंदो देवी पंचतत्व में हुई लीन  

 

तोशाम।

 स्वतन्त्रता सेनानी  सुरजा राम की धर्मपत्नी चंदो देवी का अतिम संस्कार गत देर सांय गाँव भारीवास में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।  स्वतन्त्रता सेनानी चौ. सुरजाराम की धर्मपत्नी श्रीमती चन्दो देवी का लम्बी बीमारी के कारण मंगलवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में निधन मंगलवार को दोपहर बाद हो गया। उनकी आयु लगभग 90 वर्ष थी।

मंगलवार को उनका दाह संस्कार देर राजकीय सम्मान के साथ गाँव भारीवास में किया गया। उनके बेटे कुलबीर ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान में नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने उनके पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित किए और थाना प्रभारी महावीर सिंह के नेतृत्व पुलिस में स्वतन्त्रता सेनानी की विधवा को भावभीनी अंतिम सलामी दी व गार्ड आफ आनर दिया गया। सरपंचों की तरफ से तोशाम के सरपंच राजेश कुमार ने पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र अर्पित किए। 
 स्वतन्त्रता सेनानी चौ.सुरजाराम नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के आह्वान पर आजाद हिंद फौज में अपनी सेवाएं देकर देश की सेवा दी। वे कई बार जेल गए और अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें अनेक प्रकार की यातनाएं दी। जबकि 1972 में तत्काल प्रधानमन्त्री श्रीमती इन्दिरा गांधी ने उन्हें ताम्रापत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। 1997 में के कालीन मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के उन्हें तामपत्र देकर भी सम्मानित किया था। हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मास्टर हुकम सिंह द्वारा सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर एसएचओ श्री महाबीर सिंह, एचसी राजेश कुमार, वाईस चेयरमैन सुनील भारीवास, आजित, सैक्ट्री कुल्ली, प्रधान समुन्द्र सिंह, रोहतास सरपंच, सरपंच तोशाम राजेश कुमार, सुरत सिंह, रामकुमार नम्बरदार, राजेन्द्र कानूगो, माहूराम पटवारी, सतबीर नम्बरदार, पूर्व जगपाल सरपंच रविन्द्र दहिया, नवीन ख्यालिया, रामफ रामसिंह, शेरसिंह, सुरेन्द्र सिंह फौजी सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।