सरल केंद्र में नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : प्रदीप अहलावत
तोशाम,
एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतो का अधिकारी और कर्मचारी तय समय पर निवारण करें। सरल केंद्र और अन्य ऑन लॉइन प्लेट फार्म प्रणाली के जरिये दी जाने वाली समस्त सुविधाओं व जनकल्याण कारी योजनाओं के क्रियान्वन में नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
एसडीएम प्रदीप अहलावत वीरवार को उपमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि कार्यालयों में साफ सफाई के साथ -साथ आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं सुविधा पर विशेष ध्यान दें।
एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि सफाई कार्य प्रतिदिन करने से ही उपमंडल कार्यालय परिसर साफ सुथरा रहेगा, इसमें किसी प्रकार कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
एसडीएम अहलावत ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अंत्योदय सरल केंद्र पर आने वाले प्रत्येक नागरिक को बिना किसी परेशानी के निर्धारित समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं परिवार पहचान पत्र, जमीनों के अवैध कब्जों, बिजली, पेयजल आपूर्ति से जुडी शिकायतो पर संबंधित विभागों के अधिकारी तुरन्त समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
एसडीएम ने पेपर लैस रजिस्ट्रेशन, जमाबंदी के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाए।
एसडीएम ने कहा कि अंत्योदय सरल केंद्र जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसकी कार्यप्रणाली जितनी प्रभावी होगी, उतना ही आमजन का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा। सरल केंद्र में आमजन को निर्बाध रूप से योजनाओं का लाभ मिले।
एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारियो की आम जनता से कार्यालयों में किसी प्रकार अनुशासनहीनता सहन नहीं होगी।