{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Godh Bharai Karyakram Bhiwani: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ढाणी माहू आंगनवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया गोद भराई कार्यक्रम

भिवानी के ढाणी माहू आंगनवाड़ी केंद्र में 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' थीम के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित।
 

हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' थीम के तहत धूमधाम से मनाया गया गोद भराई कार्यक्रम:-

तोशाम, 22 सितंबर। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज मंगलवार को गांव ढाणी माहू आंगनवाड़ी केंद्र पर 'हमारी आंगनवाड़ी,हमारी जिम्मेदारी' थीम के तहत एक विशेष गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अत्यंत उत्साह और सम्मानजनक वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम के निर्देशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी  मंजू राणा और बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। जबकि सुपरवाइजर सुशील बाला मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
​कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया और उन्हें पोषण से भरी सामग्री भेंट कर गोद भराई की रस्म पूरी की गई।

सुशील बाला ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान सही पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और देखभाल माँ और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' के संदेश को रेखांकित करते हुए समुदाय के लोगों से आंगनवाड़ी की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

​कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और गाँव/मोहल्ले की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।